crimeUttarakhand

उत्तराखंड: एक व्यक्ति ने तीन पर बरसाई गोलियां, अल्मोड़ा में छत विवाद बना खून-खराबे की वजह

Round The Watch News: अल्मोड़ा जिले में छत निर्माण को लेकर हुआ मामूली विवाद कुछ ही पलों में खूनी संघर्ष में बदल गया। धौलछीना थाना क्षेत्र के मंगलता गांव में एक सनकी व्यक्ति ने तीन लोगों पर फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना 28 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, अर्जुन सिंह अपने पड़ोसी के मकान की छत निर्माण को लेकर मिस्त्री को दिखाने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव का ही राजू उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी (55) वहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दीपा देवी और मनजीत सिंह बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन आरोपी और उग्र हो गया। गुस्से में आगबबूला आरोपी घर गया, बंदूक निकाली और तीनों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।

गोलियों के छर्रे लगने से अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह लहूलुहान होकर गिर पड़े। गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू उर्फ राजेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है। मामले में सुरेश सिंह चम्याल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button