वीडियो: जनसभा में नाराज हुए अमित शाह, युवाओं के शोर पर लगाई फटकार, बोले “हो गया आपका… देख लिया आपको”
भारत माता की जय” और “जय श्री राम के नारों के निरंतर गूंजते रहने पर केंद्रीय गृह मंत्री ने लगाई फटकार

Rajkumar Dhiman, Uttarakhand: बैरागी कैंप में आयोजित जनसभा से पहले उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब मंच के सामने मौजूद युवाओं के जोरदार नारों पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरी नाराजगी जता दी।
सभा स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने गृह मंत्री के स्वागत के दौरान “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए। नारों और शोर के बीच जब अमित शाह मंच से बोलने के लिए माइक पर आए तो उन्होंने युवाओं को सख्त अंदाज में शांत रहने की हिदायत दी।
मंच से उन्होंने सीधे कहा, “हो गया आपका… देख लिया आपको।”
अब शांत हो जाओ। उत्तराखंड वालों क्या हो गया आपकी आवाज को…उनके इस सख्त लहजे के बाद कुछ क्षणों के लिए सभा स्थल पर सन्नाटा छा गया और भीड़ शांत हो गई।
हालांकि इसके तुरंत बाद अमित शाह ने माहौल को हल्का करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत नरम अंदाज में की। उन्होंने मंच के सामने मौजूद युवाओं को “जिगर के टुकड़े” कहकर संबोधित किया, जिसके बाद सभा का माहौल फिर से सहज हो गया।
इसके बाद गृह मंत्री ने अपने भाषण में प्रदेश की विकास योजनाओं, केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से बात की। बैरागी कैंप की यह जनसभा इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि भाषण शुरू होने से पहले मंच पर दिखा यह सख्त और फिर नरम अंदाज सभा का सबसे चर्चित पल बन गया।



