वीडियो: गैरसैंण में कांग्रेस की पुलिस से झड़प, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े कार्यकर्ता
विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस भराड़ीसैंण विधानसभा घेराव को डटी

Rajkumar Dhiman, Bharadisain: गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में उत्तराखंड सरकार के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर सवालों और जवाबों की बौछारों के बीच बाहर विधानसभा क्षेत्र में भारी हंगामा मच गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा घेराव को पहुंची थी, जबकि पुलिस ने विधानसभा जाने वाली सड़क को छावनी में तब्दील कर बैरिकेड लगा दिए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत, रंजीत रावत, करन माहरा आदि भारी हुजूम के साथ आगे बढे तो बैरिकेडिंग पर जमकर धक्का-मुक्की हुई।
पुलिस ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इसी बीच बैरिकेडिंग का चक्रव्यूह तोड़कर कई कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ लपक पड़े। पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़प की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस खबर को निरंतर अपडेट किया जा रहा है। राउंड द वाच के साथ ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश करते रहें।
इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस का विधानसभा घेराव
-महिलाओं पर अत्याचार
-बेरोजगारी और भर्ती घोटाले
-अंकिता भंडारी को न्याय
-महंगाई और भ्रष्टाचार
-कानून-व्यवस्था की स्थिति
-किसान विरोधी नीतियां
-मनरेगा बचाओ संघर्ष
-व्यापारी वर्ग की समस्याएं
-मानव-वन्यजीव संघर्ष
-बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं



