Uttarakhandआपदा प्रबंधन

रुद्रप्रयाग में 250 मीटर खाई में गिरी बेकाबू कार, 03 की मौत, जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू

भीरी-ककोला मोटर मार्ग बना मौत का रास्ता, देखते ही देखते खाई में समा गई जिंदगियां

Srimohan Naithani, Rudraprayag: पहाड़ की एक खामोश रात गहरे दुख और भयावह चीखों में बदल गई। भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस की कोतवाली ऊखीमठ टीम और State Disaster Response Force के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में अंधेरी रात, खड़ी ढलान और दुर्गम हालात—हर चुनौती के बीच जवानों ने जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

बताया जा रहा है कि वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को खाई से बाहर निकाल लिया, जबकि तीसरे शव को निकालने का अभियान देर रात तक जारी रहा। मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी ग्राम औरिंग, अंशुल (28) और अमित सिंह (35) निवासी ग्राम सुरसाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर सुरक्षित ड्राइविंग और सतर्कता की जरूरत को सामने ला खड़ा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button