DehradunUttarakhandउत्तराखंड

सुहागरात पर फूल फेंकने पर गुस्सा हुआ दूल्हा, दुल्हन ने कर दी जमकर मारपीट

दूल्हा-दुल्हन में रात को हुआ झगड़ा, अब दोनों पक्ष सुलह कराने में जुटे

Roorkee: शादी के बाद सुहागरात पर कमरे में आए पति पर फूल फेंकने विवाद हो जाएगा, यह दुल्हन को अंदाजा नहीं था। गुस्साए पति ने दुल्हन को दिया धक्का, फिर दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। पत्नी ने पति को खूब पीटा। जिससे भयभीत पति ने कमरे के अंदर घुसकर जान बचाई। रात भर ड्रामा चलता रहा। दूल्हे ने दुल्हन को मानसिक तौर पर बीमार बताकर अपने ससुराल पक्ष पर बेटी की बीमारी छिपाने का आरोप लगाया है।

वहीं दूसरी ओर मामला कोतवाली पहुंचा तो दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास होने लगे हैं। हरिद्वार जिले की रुड़की तहसील के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गंगनहर कोतवाली रुड़की क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ बीते 22 नवंबर को हुई थी। 23 नवंबर को दुल्हन ससुराल पहुंची। रात के समय पति जब कमरे में आया तो दुल्हन ने पति पर फूल फेंक कर उसका स्वागत किया। यह बात दूल्हे को नागवार लगी और उसने विरोध किया। इसे लेकर बात इतनी बढ़ी कि नवदंपती के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दुल्हन ने दूल्हे को जमकर पीटा।

दूल्हा अपनी जान बचाने को कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि दुल्हन ने अपने गले में मोबाइल चार्जर का तार लपेट लिया और कमरे की रेलिंग से नीचे कूदने का प्रयास किया। शोर होने पर दूल्हे के स्वजन मौके पर पहुंचे और दुल्हन को समझा बुझाकर शांत किया। लेकिन, युवक ने कमरे का दरवाजा खोलने से मना कर दिया। मामले की जानकारी दुल्हन के मायके वालों को दी गई।

जिसके बाद दुल्हन का भाई उसकी ससुराल पहुंचा और बहन को अपने साथ ले आया। शुक्रवार 24 नवंबर की शाम मायके पक्ष के लोग दुल्हन को फिर उसकी ससुराल छोड़ आए। दूल्हे ने उसके साथ रहने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर फिर हंगामा हुआ। दुल्हन ने फिर से मायके पक्ष को सूचना दी। मायके पक्ष के लोग फिर मौके पर पहुंचे और गंगनहर कोतवाली पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दुल्हन समेत दोनों पक्षों के लोग गंगनहर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में देर रात तक ड्रामा चलता रहा। दूल्हे का कहना था कि दुल्हन मानसिक रूप से बीमार है।

आरोप लगाया कि शादी से पहले बीमारी की जानकारी नहीं दी गई थी। शुक्रवार देर रात को दोनों पक्ष सुलह नहीं होने पर दुल्हन को कोतवाली में ही छोड़कर अपने घर आ गए। शनिवार की सुबह फिर दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button