Dehradunpoliceराजनीति

वीडियो: पत्रकारों के टूर्नामेंट में कांग्रेसियों ने दिखाई गुंडागर्दी, प्लेट उठाकर भोजन पर भी झपटे

सचिवालय से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन छोड़े गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मचाया हुड़दंग

Rajkumar Dhiman, Dehradun: बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर के समय उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न ही हुआ था कि, तभी वहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ घुस आए। उस दौरान वहां पर काबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटने की तैयारी कर रहे थे। मंत्री को सामने देख कांग्रेस कार्यकर्ता और तेवर में आ गए और पर्चे फेंकते हुए सरकार के विरोध में नारजेबाजी करने लगे।

पत्रकारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं क्रिकेट टूर्नामेंट का हवाला देते हुए शांत होने का अनुरोध किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। बल्कि, कई कार्यकर्ता तो पत्रकारों से ही उलझ पड़े। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समझदारी दिखाने की जगह स्वयं भी पत्रकारों से उलझ पड़े। प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ कार्यकर्ता तो कमेंट्री कर रहे पत्रकार अनिल चंदोला को पीटने की दौड़ पड़े थे। बीच बचाव को आए प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा और दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की महिला पत्रकार मीना नेगी से भी अभद्रता की बात सामने आई है।

हंगामा बढ़ता देख मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम से उठकर चले गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पत्रकारों से साथ झड़प करते नजर आए और वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। दरअसल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु और कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में दोपहर को सचिवालय घेराव किया गया था। पुलिस वहां से सात आठ बसों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले आई थी। इसी के बाद कांग्रेसी पत्रकारों के कार्यक्रम में जबरन घुस आए।

खाने की प्लेट उठाकर भोजन पर भी झपटे कांग्रेसी
पत्रकारों के क्रिकेट टूर्नामेंट में गुंडागर्दी दिखाने के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उस स्थल पर भी पहुंच गए, जहां पत्रकारों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्लेट उठाकर भोजन की तरफ झपट पड़े थे। हालांकि, तब तक प्रेस क्लब के कार्मिकों ने भोजन व्यवस्था को बंद कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button