
Amit Bhatt, Dehradun: मोदी सरकार के केंद्रीय बजट में मध्यम आय वर्ग के लोगों को अब तक की सबसे बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने 12 लाख रुपए सालाना तक कमाने वालों को आयकर के दायरे से बाहर कर दिया है। यह निर्णय नई टैक्स रिजीम 2025-26 के लिए किया गया है।
इसके बाद 12 से 15 लाख रुपए तक की आय पर 15%, 15 से 20 लाख रुपए तक की आय पर 20% और 20 से 25 लाख रुपए तक की आय पर 25 प्रतिशत टैक्स दर लागू होगी। वहीं, 25 लाख रुपए से अधिक कमाने वालों को 30 प्रतिशत टैक्स दायरे में रखा गया है।