ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत और खुद जूझ रहा जीवन-मौत से
गैर जाति के प्रेम प्रसंग के खिलाफ हुए परिजन, रजत ने प्रेमिका मनु संग खेत मे गतका जहर

Amit Bhatt, Dehradun: 30 दिसंबर 2022 को मर्सिडीज कार हादसे में भारतीय टीम के क्रिकेटर ऋषभ पंत की जान बचाने वाला रजत इस समय खुद जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसने प्रेमिका मनु कश्यप संग जहर गटक लिया है। इस दुखद घटनाक्रम में प्रेमिका की मौत हो चुकी है। रजत (25 वर्ष) और मनु (21 वर्ष) करीब 05 साल से प्रेम संबंध में थे और शादी करना चाहते थे। अलग-अलग जाति से होने के चलते परिजन राजी नहीं हुए तो दोनों ने यह गंभीर कदम उठा किया।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने दोनों का अलग-अलग जगह रिश्ता तय कर दिया था। युवती मनु कश्यप की मार्च में शादी होनी थी। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शकरपुर के गांव बुच्चा बस्ती निवासी रजत और मनु रविवार शाम 04 बजे घर से निकले और ईख के खेत में एक साथ जहर खा लिया। शाम 06 बजे एक ग्रामीण ने दोनों को तड़पता देख परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद दोनों को हरिद्वार के झबरेड़ा स्थित प्रज्ञा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार तड़के चार बजे मनु की मौत हो गई, जबकि रजत का उपचार चल रहा है।
युवती के परिजन उसका शव को लेकर गांव आ गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुरकाजी थाना प्रभारी जयवीर सिंह गांव पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया, दोनों में प्रेम प्रसंग था। दोनों ने जहर निगल लिया था। उन्होंने बताया कि युवती की मां ने युवक पर जहर देकर बेटी को मारने का आरोप लगाया है। युवक के ठीक होने पर आगे जांच की जाएगी। रजत लिब्बरहेडी स्थित मिल में काम करता है और 12वीं पास है, जबकि युवती ने आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
रजत ने ऋषभ पंत की उस समय जान बचाई थी, जब वह 30 दिसंबर 2022 को मर्सिडीज कार में सवार होकर उत्तराखंड स्थित अपने घर रुड़की जा रहे थे। उसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय रजत ऋषभ पंत के लिए देवदूत बनकर आए थे। रजत ने ऋषभ पंत की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय रजत ऋषभ पंत के लिए देवदूत बनकर आए थे। स्वस्थ होने के बाद ऋषभ ने रजत को स्कूटी गिफ्ट की थी।