crimeDehradun

गर्ल फ्रेंड दूसरे के साथ कर रही थी पार्टी, अजहर ने भाजपा नेता को मारी गोली

मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी ने कार विंड स्क्रीन पर सामने से मारी गोली, गर्दन में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की मौत

Amit Bhatt, Dehradun: लेट नाइट पार्टी, लड़की का साथ और घोर जलन भाजपा के एक युवा नेता की मौत का कारण बन गई। रात को पार्टी कर घर जा रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (32 वर्ष) को लड़की के पूर्व प्रेमी ने गोली मार दी। गोली गर्दन में जा लगी और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रेमनगर पुलिस ने हत्या के मामले में मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी और एक अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार के अनुसार तिलवाड़ी (सेलाकुई) निवासी अभिषेक बर्तवाल के साथ निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी, आयुष, आयुष की महिला मित्र आन्या खान व तरुण हांडा लेट नाइट पार्टी कर रहे थे। पार्टी तरुण के घर बडोवाल में चल रही थी। उसी दौरान आन्या खान के पूर्व मित्र अजहर त्यागी ने आन्या खान को फोन किया व कहा कि आजकल तू दूसरे लोगों के साथ खूब पार्टी कर रही है।

इस दौरान अजहर ने आन्या खान को अपशब्द कहे और कहा कि तू रोहित नेगी को अपना बाप मानती है वह हर बार तुझे बचाता है। फोन स्पीकर पर होने के चलते यह बात सभी ने सुन ली। रोहित नेगी ने बातें सुनने के बाद स्पीकर पर ही अजहर से कहा कि आन्या को क्यों परेशान कर रहा है। जिस पर अजहर ने रोहित नेगी को देख लेने की धमकी दी। रोहित नेगी ने भी तैश में कह दिया कि कि देखना है तो डीबीआइटी चौक में आ जा।

इसके बाद अभिषेक बर्तवाल, निशांत खर्कवाल, पीयूष बिष्ट व रोहित नेगी बोलेरो में घर की ओर निकल गए। बोलेरो को रोहित नेगी चला रहा था, जबकि चालक की बराबर वाली सीट पर अभिषेक बैठा था। वहीं, पीछे वाली सीट पर निशांत खर्कवाल व पीयूष बिष्ट बैठे थे। आयुष और उसकी महिला मित्र आन्या खान और तरुण हांडा अमेज कार में पीछे से आ रहे थे।

वह देर रात करीब डेढ़ बजे वह मांडूवाला स्थित डीबीआइटी चौक पर पहुंचे तो बाइक पर अजहर एक युवक के साथ पीछे बैठा था। आरोप है कि जैसे ही रोहित नेगी ने तिलवाड़ी के लिए वाहन घुमाया तो बाइक पर पीछे बैठे अजहर ने बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित नेगी को वह ग्राफिक एरा अस्पताल झाझरा लेकर गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में अभिषेक बर्तवाल निवासी तिल्वाड़ी सेलाकुई की तहरीर पर अजहर त्यागी व उसके साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button