Breaking NewsUttarakhandआपदा प्रबंधन

Video: मनसा देवी में दर्शन के दौरान भगदड़, 6 लोगों की मौत, 28 घायल

बिजली का तार टूटने की अफवाह से मची भगदड़, मुख्यमंत्री ने ली घटना की जानकारी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Amit Bhatt, Dehradun: उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर के पास से गुजर रहा एक हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरने की अफवाह के चलते श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल और ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। खबर में नीचे मृतकों और घायलों की सूची भी दी गई है और जानकारी के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए नंबर भी दिए गए हैं।

इस हादसे में गिरने और दबने से छह से सात लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

 

घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है। हरिद्वार पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। स्थिति को काबू में करने के लिए मंदिर क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है और आसपास के रास्तों पर यातायात को नियंत्रित किया गया है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों की पहचान की जा रही है और मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी घटना की जानकारी ली गई है और उच्चस्तरीय रिपोर्ट मांगी गई है।

यह हादसा सावन माह के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और अव्यवस्थित विद्युत व्यवस्था का नतीजा है। प्रशासन ने जनता से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

मृतकों एवं घायलों की सूची

मुख्यमंत्री ने मामले जानकारी ली और लगातार घटना का अपडेट ले रहे हैं। भगदड़ में मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।

हेल्पलाइन नम्बरों की सूची:

1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

01334-223999

9068197350

9528250926

2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

0135-2710334, 2710335

8218867005

9058441404

घटना में मृतक / घायलों के बारे में जानकारी हेतु उपरोक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button