Uttarakhandराजनीति

वीडियो: वोट चोर-गद्दी छोड़, पेपर चोर-गद्दी छोड़ नारों से गूंजा रामनगर, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन

पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में निकाली विशाल रैली, भाजपा पर सीधा हमला

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देशभर में मतदाता सूची में कथित हेराफेरी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध अभियान सोमवार को रामनगर में जोरदार अंदाज में देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में “वोट चोर-गद्दी छोड़, पेपर चोर-गद्दी छोड़” के नारों के साथ जुलूस निकालकर भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला।

प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर घासमंडी, नगर पालिका रोड, मुख्य बाजार की गलियों, कोसी रोड और रानीखेत रोड से होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर तक पहुंचा और फिर कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुआ। पूरे शहर में कांग्रेसजनों ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दोहराया।

पूर्व विधायक रणजीत रावत ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा— “भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आम जनता के मताधिकार की चोरी कर सत्ता में बने रहना भाजपा का एजेंडा है। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक लोकतंत्र की इस लड़ाई को लड़ेगा।”

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि वोट जनता का सबसे बड़ा हथियार है। “एक वोट से प्रधानमंत्री चुना जाता है और एक वोट से ही अहंकारी सत्ता को उखाड़ फेंका जा सकता है।”

इस मौके पर रणजीत रावत ने रामनगर महाविद्यालय के नव निर्वाचित छात्र संघ सचिव मनीष जोशी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख नेताओं में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललित उपाध्याय, महिला कांग्रेस रामनगर अध्यक्ष उषा जोशी, महिला कांग्रेस मालधन अध्यक्ष पुष्पा देवी, वरिष्ठ नेत्री बीना रावत, सतेश्वरी रावत, ममता आर्य, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल (खुलासा), कांग्रेसी नेता भुवन चंद्र पांडे, गिरधारी लाल, राजू छिमवाल, ललित जोशी, मनोज चंदौला, बिट्टू राणा, बाबर खान, लीलाधर जोशी, राजेंद्र बिष्ट, शेर खान, रमेश जोशी, शाहिद हुसैन, मुकुल नेगी, ओमप्रकाश हरिवंशी, महिपाल नेगी, गुरदीप सिंह, रमेश पंडित, एड. फेजुल हक, मो. इकबाल, फारुख खान, राजू आर्य, गोपाल पांडे, डूंगर सिंह कनवाल, पंकज सुयाल, देबू बिष्ट, ओमप्रकाश पड़लिया, पंकज बिष्ट, राजेश नेगी, मोइन खान, सभासद मो. अजमल, भोपाल राम, अक्षत तिवारी, महेश पांडेय, चाँद खान, धीरज उपाध्याय, कैलाश त्रिपाठी, जीवन बिष्ट, कन्नू जोशी, कमल नेगी, उमाकांत ध्यानी, दौलत कटारिया, नंदू सती, बबन सिंह, दीपक मसीह, नजाकत अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button