उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने राणा, महामंत्री सेमवाल चुने गए और योद्धा साबित हुए ‘निर्दलीय’ विजय जोशी
संप्रेक्षक चुने गए विजय को एक पैनल राजनीतिक समीकरण से खुलकर समर्थन नहीं कर पाया और मूल पैनल ने पदाधिकारी के रूप में नहीं किया था स्वीकार

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में प्रमुख पदों पर एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर अजय राणा ने मजबूत बढ़त के साथ जीत दर्ज की, जबकि महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल भी आसान जीत के साथ चुने गए। 394 सदस्यों (मताधिकार वाले) के प्रेस क्लब में करीब 360 ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी का परिचय दिया। यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 91 प्रतिशत से अधिक रहा। हालांकि, प्रमुख परिणाम पूर्व संभावित समीकरण के हिसाब से ही नजर आए। लेकिन, लगभग निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता विजय जोशी ने अपनी सर्व-स्वीकार्यता का लोहा मनवाया। मूल पैनल ने उन्हें पदाधिकारी के रूप में स्वीकार नहीं किया था और जो पैनल विजय जोशी के समर्थन में था, वह बदले राजनीतिक समीकरण में खुलकर साथ नहीं दे पाया।

मंगलवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 09 बजे शुरू कर दी गई थी। पदाधिकारियों के 08 पदों के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के 09 पदों के लिए 360 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान दोपहर बाद 3.30 बजे तक किया गया। मतगणना शाम 05 बजे से मतगणना शुरू की गई। सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रतिभाग करने वाले कुल 17 प्रत्याशियों को डाले गए मतों से गणना शुरू की गई। इसके बाद देर रात अध्यक्ष और महामंत्री समेत पदाधिकारियों के अन्य पदों की गणना शुरू की गई।
11 घंटे से अधिक की मैराथन कसरत के बाद सुबह 04 बजे जारी अंतिम परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए अजय राणा को 220 मत मिले, जबकि गिरिधर शर्मा को 120 मत हासिल हुए। अजय राणा ने 100 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर योगेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 55 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह नेगी विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज सोबन सिंह गुसाईं के सिर सजा। वहीं, संयुक्त मंत्री पद पर शिवेश, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर मीना नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष डंगवाल और संप्रेक्षक पद पर विजय जशी ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्यों में ने रश्मि खत्री, मनवर रावत और हिमांशु जोशी ने सर्वाधिक मतों से विजय प्राप्त की।
क्लब के सरताज बने अजय और योगेश, विजय के साथ सोबन और हिमांशु ने खींचा ध्यान
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर अजय राणा और महामंत्री पद पर योगेश सेमवाल ने जबरदस्त जीत हासिल कर शीर्ष ताज अपने नाम किया। हालांकि, इस बार के चुनाव में कुछ चेहरों ने सभी पत्रकार मतदाताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये चेहरे न सिर्फ पहली बार चुनाव में उतरे, बल्कि अपनी चमक भी खूब बिखेरी। जिसमें संप्रेक्षक पद पर जीत हासिल कर विजय जोशी ने बिना खुले समर्थन के भी जीत हासिल की। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दैनिक जागरण के ही वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु जोशी ने क्लब की राजनीति में अब तक गुमनाम रहते हुए भी भारी मत हासिल कर सभी को चौंका दिया। इस कारनामे में दैनिक जागरण के सीनियर क्राइम रिपोर्टर सोबन गुसाईं का भी नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने न सिर्फ कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में पहली बार ताल ठोकी, बल्कि अपनी लोकप्रियता से प्रतिद्वंद्वी को कोसों पीछे छोड़ दिया।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में पदाधिकारियों को मिले मत
अध्यक्ष
अजय राणा 220
गिरिधर शर्मा 120
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
गजेंद्र सिंह नेगी 194
संजय किमोठी 120
मो. असद खान 45
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
सोबन सिंह गुसाईं 211
मनमीत रावत 118
महामंत्री
योगेश सेमवाल 72
अनिल चंदोला 39
विनोद पुंडीर 37
डॉ विनोद पोखरियाल 23
संयुक्त मंत्री
के एस बिष्ट 76
शिवेश शर्मा 95
संयुक्त मंत्री (महिला)
मीना नेगी 62
गीता बिष्ट 95
कोषाध्यक्ष
मनीष डंगवाल 200
नारायण परगांई 21
राजेश बड़थ्वाल 120
संप्रेक्षक
विजय जोशी 135
मंगेश कुमार 120
रमन जायसवाल 100
कार्यकारिणी सदस्य: टॉप-09 (मतों के क्रम में)
रश्मि खत्री – 219 मत
मनवर सिंह रावत – 216 मत
हिमांशु जोशी – 199 मत
मनमोहन लखेड़ा – 196 मत
वीरेंद्र डंगवाल ‘पार्थ’ – 186 मत
मनोज सिंह जयाड़ा – 183 मत
हरीश थपलियाल – 179 मत
ओम प्रकाश जोशी – 176 मत
सुलोचना पयाल – 157 मत
अन्य प्रत्याशी (मतों के क्रम में)
दीपक बड़थ्वाल – 141
किशोर रावत – 141
राजेंद्र उनियाल – 122
रूपेश राजपूत – 114
अनुज अवस्थी – 111
अंबुज शर्मा – 108
राजकुमार दक्ष – 75
राजकमल गोयल – 66
कार्यकारिणी के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कई प्रत्याशियों को उल्लेखनीय समर्थन मिला, लेकिन मतों के आधार पर शीर्ष 9 को ही नई कार्यकारिणी में स्थान मिला। चुनाव परिणामों के साथ ही उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई पूर्ण कार्यकारिणी का गठन हो गया है। विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बुधवार अपराह्न 03 बजे प्रेस क्लब सभागार में वितरित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी की भूमिका दर्शन सिंह रावत, जबकि सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में डॉ वीके डोभाल और लक्ष्मी प्रसाद बडोनी शामिल रहे।



