ScienceUttarakhand

उत्तराखंड में यहां आया भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

बागेश्वर में शुक्रवार सुबह महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज

Amit Bhatt, Dehradun: जिले में शुक्रवार तड़के भूकंप के हल्के कंपन महसूस किए गए, जिससे लोगों में थोड़ी देर के लिए हल्का दहशत का माहौल बना। भूवैज्ञानिक केंद्रों के अनुसार सुबह 07:48:37 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का उपकेंद्र 30.05° उत्तरी अक्षांश और 80.05° पूर्वी देशांतर पर, लगभग 10 किलोमीटर गहराई में स्थित रहा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि झटकों के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है। अब तक जिले के किसी भी हिस्से से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और आपातकालीन दल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

अधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे शांत रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामान्य घटना या संभावित क्षति की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराएं। सभी तहसीलों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में भूकंप से कोई नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button