crimeDehradun

अर्जुन हत्याकांड में मां बीना समेत 05 आरोपी गिरफ्तार

गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की हत्या करने वाले दो शूटर गुरुवर तड़के ही एनकाउंटर के बाद किए जा चुके गिरफ्तार

Amit Bhatt, Dehradun: कर्नल के बेटे और अमरजीत गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोप में मृतक अर्जुन की मां बीना शर्मा, विनोद उनियाल और एसके मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक अजय खन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के विरुद्ध अर्जुन की पत्नी अभिलाषा ने बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई थी, जबकि दो शूटर आज तड़के ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिए गए थे।

गुरुवार देर शाम पत्रकारों से रूबरू एसएसपी अजय सिंह के अनुसार अर्जुन शर्मा की हत्या राजू और पंकज राणा (यमकेश्वर पौड़ी निवासी) ने 12 लाख रुपए की सुपारी लेकर की। राजू राणा ने बुधवार को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा के सीने में गोली मारी थी। हत्या के बाद दोनों भाई (राजू और पंकज) फरार हो गए थे।

हत्यारों की धरपकड़ में जुटी पुलिस की अलग अलग जगह राजू और पंकज से बुधवार तड़के मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी के अनुसार पूछताछ में शूटरों ने अर्जुन शर्मा की मां बीना और अन्य का नाम लिया। कुल 12 लाख में सुपारी तय की गई थी और 03 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। यह राशि अर्जुन की मां के पुराने साथी विनोद उनियाल ने मुहैया कराई और अन्य आरोपियों ने साजिश को अंजाम देने में मदद की। हत्या के लिए विनोद ने अपने ड्राइवर पंकज का सहारा लिया और पंकज ने अपने भाई राजू को भी शामिल कर लिया।

गैस एजेंसी की संपत्ति की बिक्री बनी विवाद का कारण
जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जीएमएस रोड की अमरजीत गैस एजेंसी की संपत्ति का करीब 14 करोड़ रुपये में सौदा हुआ था, जिसमें 8 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका था। शेष रकम और मालिकाना हक को लेकर विवाद गहरा गया। लिहाजा, सभी आरोपियों ने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button