दून में संडे को ट्रैफिक व्यवस्था बदली, रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें
महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर में उमड़ेगा जनसैलाब, मेले के चलते वाहनों का प्रवेश वर्जित

Amit Bhatt, Dehradun: देहरादून में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी 2026 को प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भारी भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए दून पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी करते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया है।
पुलिस ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट प्लान देखकर ही घर से निकलें और यातायात नियमों का पालन करें।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
🔹 कैण्ट चौक से टपकेश्वर मंदिर की ओर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था
🔸 बल्लुपूर चौक/कौलागढ़ से आने वाले श्रद्धालु
वाहनों को निम्बूवाला तिराहे से बाएं मोड़कर ONGC हेलीपेड पार्किंग स्थल भेजा जाएगा।
🔸 सर्किट हाउस/सीएसडी तिराहे से आने वाले वाहन
पोस्ट ऑफिस तिराहे से निम्बूवाला तिराहे होते हुए बाएं ONGC हेलीपेड पार्किंग भेजे जाएंगे।
यदि यह पार्किंग फुल हुई तो वाहनों को पोस्ट ऑफिस के पास हरवंश कपूर ऑडिटोरियम पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
🔸 वीरपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु
कैण्ट चौक से निम्बूवाला तिराहे की ओर डायवर्ट कर ONGC हेलीपेड पार्किंग में भेजे जाएंगे।
🔸 गढ़ी कैण्ट चौक पर दबाव बढ़ने की स्थिति में
पोस्ट ऑफिस तिराहे से कैण्ट चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को बिन्दाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
कौलागढ़ चौक से कैण्ट की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से किशन नगर चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
🔸 बसों की पार्किंग
मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की बसों को महिंद्रा ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
बैरियर एवं डायवर्ट प्वाइंट
कैण्ट चौक
पोस्ट ऑफिस तिराहा
कौलागढ़ चौक
निम्बुवाला कट (FRI गेट के पास)
वाटिका तिराहा
पुलिस की अपील
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। श्रद्धालु निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और किसी भी असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।




