नशा तस्करों पर झपट रही पौड़ी पुलिस, 31 ग्राम स्मैक के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार
2026 तक देवभूमि को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए जुटे हैं राज्य के पुलिस कार्मिक

Round The Watch News: उत्तराखंड को वर्ष 2026 तक “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के राज्यव्यापी अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
चेकिंग में दबोचे गए आरोपी
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस की टीम ने 18 फरवरी 2026 को नियमित चेकिंग के दौरान भीमगोड़ा टी-पॉइंट से दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी में साबिर अली (33 वर्ष) के कब्जे से 16 ग्राम अवैध स्मैक और शराफत अली (26 वर्ष) के कब्जे से 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। दोनों आरोपी टम्टा मोहल्ला, कोतवाली श्रीनगर (जनपद पौड़ी गढ़वाल) के निवासी बताए गए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कथित तौर पर रामपुर बस अड्डे से “शकील” नामक व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाए थे। उनका इरादा क्षेत्र में आने वाले यात्रियों और घाट पर घूमने वाले लोगों को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचकर मुनाफा कमाने का था।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सप्लाई चेन से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
कार्रवाई में शामिल रही यह टीम
उप निरीक्षक नवीन पुरोहित
अपर उप निरीक्षक भानु प्रताप
अपर उप निरीक्षक राहुल ठाकुर
कांस्टेबल कपिल कुमार
कांस्टेबल नवाब हैदर
सीआईयू कोटद्वार टीम
उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तोमर
अपर उप निरीक्षक एहसान अली
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत ऐसे अभियानों को और तेज किया जाएगा।



