crimeDehradun

देहरादून एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिला जिंदा कारतूस, मचा हड़कंप

यात्री को लिया गया हिरासत में, एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर एफआईआर

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग से 7.62 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। फ्लाइट में चढ़ने से ठीक पहले हुई इस बरामदगी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया और यात्री को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

घटना 24 फरवरी की है। IndiGo की फ्लाइट 6E 6136 (देहरादून–बेंगलुरु) के यात्रियों के होल्ड बैगेज की स्कैनिंग चल रही थी। इसी दौरान AAICLAS के स्कैनर ऑपरेटर को स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जब बैग की मैन्युअल जांच की गई, तो उसमें 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस मिला। कारतूस के साथ पकड़े गए यात्री की पहचान आलोक चंद के रूप में हुई है। विमान 180 सीटों वाला बताया जा रहा है।

“दादा का कारतूस है” – लेकिन कोई दस्तावेज नहीं
पूछताछ के दौरान यात्री ने CISF अधिकारियों को चौंकाने वाली दलील दी। उसका कहना था कि यह कारतूस उसके दादा का है और गलती से बैग में रह गया। हालांकि, जब उससे वैध शस्त्र लाइसेंस या कोई कानूनी दस्तावेज मांगा गया, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर सका।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर एफआईआर
मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यात्री का बोर्डिंग पास, पहचान पत्र और बरामद कारतूस पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी से अब यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि आखिर एयरपोर्ट जैसे हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में जिंदा कारतूस लेकर जाने के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी।

इस खबर को आगे अपडेट किया जाता रहेगा, लिहाजा जुड़े रहें और पेज को रिफ्रेश कर नई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या सीधे roundthewatch.com के होम में लेटेस्ट खबर का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button