crimeUttarakhand

13 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, बच्ची ने डर से जहर खाया

रेप के बाद आरोपी ने डराया-धमकाया भी, घर से मंगवाए पैसे

Round The Watch News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। 13 वर्षीय बच्ची ने मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर चौकी इलाके की है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

परिजनों के अनुसार आरोपी युवक पारिवारिक परिचित था। करीब 15–20 दिन पहले वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की और लगातार जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को डराकर घर से पैसे और गहने मंगवाने का दबाव भी बनाया। धमकियों और मानसिक दबाव के चलते बच्ची ने 26 फरवरी को ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस कार्रवाई, मुकदमा दर्ज और तलाश शुरू
परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

सामाजिक दबाव, विरोध कराया गया दर्ज
मामले में कार्रवाई में देरी के आरोपों के बाद सामाजिक संगठन भागीरथ सेना ने विरोध दर्ज कराया और आंदोलन की चेतावनी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button