DehradunUttarakhand

ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी, इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप

श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया हेलीकॉप्टर, राज्यपाल को पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी के तौर पर श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं, जिसके बाद एहतियात के तौर पर तुरंत नजदीकी सुरक्षित स्थान पर लैंडिंग का फैसला लिया गया। इसके तहत हेलीकॉप्टर को श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया।

हेलीकॉप्टर के उतरते ही मौके पर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को तत्काल श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां वे फिलहाल सुरक्षित हैं।

सूत्रों के अनुसार तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गई है और खराबी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते इमरजेंसी लैंडिंग कर ली गई, जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई।

फिलहाल राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button