crimeUttarakhand

सवारी बनकर बैठीं महिलाओं ने चालक को फंसाया, हल्द्वानी में साथियों संग मारपीट कर लूटे पैसे और मोबाइल

सावधान करने वाली घटना, अब महिलाओं पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरनाक

Divij Bahuguna, Uttarakhand: बरेली से अखबार की गाड़ी लेकर हल्द्वानी आ रहे एक ईको वाहन चालक के साथ सवारी बनकर बैठीं दो महिलाओं ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बरेली निवासी राजीव शर्मा अखबार वितरण के लिए ईको वाहन चलाते हैं। बीती रात करीब 11 बजे वह बरेली से हल्द्वानी के लिए निकले थे।

उसी दौरान रोडवेज बस अड्डे के पास दो महिलाएं हल्द्वानी जाने के लिए उनके वाहन में सवारी बनकर बैठ गईं। महिलाओं को सामान्य सवारी समझकर चालक ने उन्हें बैठा लिया। राजीव के मुताबिक हल्द्वानी पहुंचने के बाद महिलाओं ने खुद को सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छोड़ने को कहा। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने चालक से वाहन को टीपी नगर की ओर जाने वाली सड़क पर ले जाने को कहा और रास्ते में किसी को फोन कर उन्हें लेने आने की बात भी कही।

चालक ने बताया कि आगे का रास्ता काफी सुनसान और अंधेरा था, इसलिए उसने वाहन आगे ले जाने से मना कर दिया। इसी बीच अचानक दो बाइकों पर सवार तीन युवक वहां पहुंच गए और राजीव के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं और युवकों ने मिलकर उसकी जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित चालक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button