crimeDehradun

दून में तीन महिलाओं को धकेला देह व्यापार में, महिला दलाल और उसके 02 साथी गिरफ्तार

देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहा था सेक्स रैकेट, तीनों महिलाओं को कराया मुक्त

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून पुलिस ने शहर के कैंट थाना क्षेत्र में चल रहे देह व्यापार के एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक महिला दलाल समेत उसके 03 साथियों को गिरफ्तार किया, जबकि 03 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

मामला बिंदाल क्षेत्र के गांधी नगर स्थित रघुनाथ मंदिर के पास का है, जहां एक घर के अंदर अनैतिक देह व्यापार संचालित होने की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी मसूरी के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

रात में छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले लोग
16 मार्च 2026 की देर रात पुलिस टीम ने संदिग्ध मकान पर अचानक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

महिला चला रही थी पूरा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि मकान की मालिक रानी देवी इस पूरे रैकेट की सरगना थी, जो आशीष कुमार पाण्डे के साथ मिलकर इस धंधे को चला रही थी। रानी देवी बाहर के राज्यों से महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर देहरादून बुलाती थी और फिर उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाती थी।

व्हाट्सएप से चलता था पूरा खेल
आरोपी ग्राहकों तक पहुंचने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। पीड़ित महिलाओं की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से रेट और मिलने का स्थान तय किया जाता था। इसके बाद आशीष कुमार पाण्डे महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था।

गिरफ्तार आरोपी
रानी देवी (42 वर्ष), निवासी गांधी नगर, रघुनाथ मंदिर, देहरादून
आशीष कुमार पांडे, निवासी वैशाली नगर, जयपुर (राजस्थान)
फुलो खान, निवासी शास्त्री नगर खाला, कैंट, देहरादून

कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट में मु.अ.सं. 48/26 के तहत अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराएं 3, 4, 5, 6 और 7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रेस्क्यू की गई महिलाओं को मिला संरक्षण
पुलिस ने तीनों पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता और संरक्षण के लिए संबंधित संस्थाओं के सुपुर्द कर दिया है।

कार्रवाई में शामिल टीम
इस पूरी कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी मसूरी जगदीश पंत, AHTU प्रभारी निरीक्षक प्रदीप पंत, चौकी प्रभारी बिंदाल विनयता चौहान समेत AHTU और कैंट थाने की संयुक्त टीम शामिल रही। देहरादून पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है और ऐसे नेटवर्क्स पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button