
Round The Watch News: च्यूइंगम रिलेशन यानी लिव-इन रिलेशनशिप की मिठास कब गायब हो जाए और फिर रिश्तों की कड़वाहट जान पर भारी पड़ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने समाज को सकते में डाल दिया है। यहां एक 21-22 साल की हिंदू युवती मुस्लिम लड़के के साथ डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से जब युवक ने युवती पर हाथ उठाना शुरू किया तो प्यार का भूत उतर गया।
अब युवती ने खुद अपना एक वीडियो जारी कर मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक के मारपीट करने के बाद जब युवती ने उसके अभिभावकों को बुलाया तो उन्होंने पल्ला झाड़ दिया। जिसके बाद युवती अपने छोटे भाई-बहन और मां को लेकर युवक के घर पर पहुंची। जहां युवक की बहन ने युवती के चरित्र पर टिप्पणी करते हुए भद्दी बातें कही।
युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो युवक की बहन ने उसके बाल खींच दिए, जिस पर पीड़ित युवती के भाई ने उसे चांटा रसीद कर दिया। इससे बौखलाई युवक की मां भीतर से चाकू ले आई और पीड़िता के भाई के सिर की तरफ वार कर दिया। बचाव को उसने अपना हाथ आगे किया तो चाकू हाथ पर लग गया। वहीं, झगड़ा बढ़ता देख मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए।
उन्होंने धमकाते हुए कहा कि यह मुस्लिम इलाका है, यहां से बचकर नहीं जा पाओगे। युवती का वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस भी जांच में जुट गई है। संभव है कि जल्द आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों में भी तीव्र गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई लोग इस तरह के रिलेशनशिप की कड़ी निंदा करते हुए युवक और युवती दोनों को खरी-खोटी सुना रहे हैं।



