वीडियो: बाइक से जा रही युवती से खुलेआम छेड़छाड़, मदद को लगाती रही गुहार
छेड़छाड़ का वीडियो आया सामने, महिला सुरक्षा को लेकर खड़े हुए गंभीर सवाल

Round The Watch News: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक मामला सामने आया है। शहर के एक पॉश इलाके में रात के समय बाइक पर जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है और तेजी से वायरल हो रहा है।
करीब 51 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आए दो युवक उनका पीछा करने लगते हैं। आरोप है कि वे लगातार अश्लील टिप्पणियां करते रहे और युवती को डराने-धमकाने की कोशिश की।
वीडियो में युवती काफी घबराई हुई नजर आती है और जोर-जोर से मदद मांगती सुनाई देती है। वह अपने भाई से गुहार लगाते हुए कहती है कि उन्हें बचाया जाए और आरोपियों से जान का खतरा बताया। इस दौरान वह अपने साथी से बाइक रोकने और मदद करने की अपील भी करती है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है। युवती अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी हल्द्वानी कोतवाली से महज कुछ दूरी पर स्टेडियम क्षेत्र के पास दो युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। मिनी स्टेडियम से लेकर रामपुर रोड तक आरोपियों ने लगातार उनका पीछा किया और छेड़छाड़ की कोशिश की। डर के माहौल में युवती और उसका भाई वहां से किसी तरह निकलकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचे।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान अजय फर्त्याल (31) और अजय सिंह थापा (30) के रूप में हुई है, जो हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं। शुरुआती तौर पर दोनों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी



