crimeEducationUttarakhand

श्रीनगर में स्नातक छात्रा ने छात्र पर लगाए जबरन संबंध बनाने का दबाव और छेड़खानी के आरोप

पुलिस ने छात्र पर दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू, घटना से सकते में नागरिक 

Round The Watch, News: श्रीनगर क्षेत्र में स्नातक की एक छात्रा के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि जनवरी माह में उसके सहपाठी द्वारा उसे बार-बार साथ घूमने के लिए दबाव बना रहा था। बाद में वह उसके साथ एक स्कूटी पर बुधानी रोड की ओर गई। रास्ते में ने स्कूटी रुकवाकर उसे संबंध बनाने के लिए कहा, जिसका उसने विरोध किया।

तहरीर में आरोप है कि इसके बाद युवक उसे सुनसान स्थान की ओर ले गया और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गलत तरीके से छूने की भी कोशिश की। छात्रा के अनुसार, उसने किसी तरह विरोध कर खुद को वहां से सुरक्षित निकाला।

छात्रा ने यह भी बताया कि डर और शर्म के कारण वह पहले शिकायत दर्ज नहीं करा सकी, लेकिन परिवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया। पीड़िता ने कोतवाली श्रीनगर पुलिस से युवक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button