crimeEducationUttarakhand

लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने की आत्महत्या, हाथ पर मिले पुराने कट के निशान

परिवार के साथ कहासुनी होने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था युवक, सुबह नजारा देख मचा कोहराम

Round The Watch News: हल्द्वानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक MBA छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गिरिजा विहार फेज-6, कमलुवागांजा मुखानी निवासी 22 वर्षीय दिनेश माहरा के रूप में हुई है। उसके पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

जानकारी के अनुसार, दिनेश माहरा आम्रपाली कॉलेज से MBA के दूसरे वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर उसकी परिवार के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया।

मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मां कुसुम माहरा उसे देखने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि सीढ़ियों के पास बने रैक पर रखे गेहूं के ड्रम से रस्सी के सहारे दिनेश का शव लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही उसके पिता, जो असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं, भी वापस घर पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतक के एक हाथ पर कट के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। दिनेश तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था और उसका बड़ा भाई पीलीभीत में नौकरी करता है।

मामले की जांच के लिए पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी पड़ताल शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button