crimeUttarakhand

19 साल की छात्रा 45 साल के मुस्लिम टेलर संग रहने पर अड़ी, मां को जड़ दिया थप्पड़

हल्द्वानी से टेलर के साथ गायब हो गई थी छात्रा, अब मिली तो पूरा समाज सकते में

Rajkumar Dhiman, Dehradun: हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 19 वर्षीय एक छात्रा ने अपने से दोगुनी से अधिक उम्र के 45 वर्षीय टेलर के साथ रहने का फैसला कर लिया। हैरानी की बात यह रही कि परिवार और पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद युवती अपने निर्णय से पीछे नहीं हटी।

सिलाई सीखने गई और हो गई फरार
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को युवती घर से सिलाई सीखने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि युवती 45 वर्षीय ट्रेलर रहमत के साथ चली गई है।

सर्विलांस से मिला सुराग, पुलिस ने किया बरामद
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सर्विलेंस की मदद ली और आखिरकार युवती को बरामद कर लिया। साथ ही ट्रेलर रहमत को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

मां को मारा थप्पड़, घर लौटने से किया इनकार
सबसे चौंकाने वाला पहलू तब सामने आया जब युवती को परिवार के सामने लाया गया। मां ने उसे समझाने की कोशिश की और घर लौटने को कहा, लेकिन युवती ने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने अपनी मां को थप्पड़ तक मार दिया, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

खाते से निकाले ₹21,000, फिर हुई फरार
जानकारी के मुताबिक, युवती हल्द्वानी से अपनी मां के साथ जॉइंट बैंक खाते से करीब 21,000 रुपये निकालकर गई थी। इससे यह भी संकेत मिलता है कि उसने यह कदम सोच-समझकर उठाया।

टेलर का विवादित अतीत
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेलर रहमत पहले से शादीशुदा है और उसकी दो पत्नियां उसे छोड़ चुकी हैं। उसका यह विवादित अतीत मामले को और गंभीर बना रहा है।

संगठनों में आक्रोश, पुलिस कर रही पूछताछ
घटना के सामने आने के बाद कुछ संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं पुलिस ने ट्रेलर को आरटीओ पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। युवती से भी लगातार बातचीत कर उसकी मंशा और परिस्थितियों को समझने की कोशिश की जा रही है।

जांच जारी, कई सवाल बाकी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसमें किसी तरह का दबाव या प्रलोभन तो नहीं था। यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत निर्णय है या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी है? पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button