DehradunUttarakhandतीर्थाटनपर्यटन

केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा का चयन, किराया भी तय और बुकिंग केवल IRCTC पोर्टल से

एकतरफा और राउंड ट्रिप के हिसाब से भी प्रति यात्री तय किया गया है किराया

Rajkumar Dhiman, Dehradun: चारधाम यात्रा-2026 की तैयारियों के बीच केदारनाथ धाम के लिए हेली शटल सेवा संचालन हेतु उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने चयन प्रक्रिया पूरी कर ली है। पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के तहत कुल 08 हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों का चयन किया गया है। इनमें गुप्तकाशी से 02, फाटा से 04 और सिरसी से 02 ऑपरेटर सेवा देंगे।

प्राधिकरण के अनुसार, एकतरफा किराया गुप्तकाशी से ₹6077, फाटा से ₹4840 और सिरसी से ₹3043 प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। इन दरों पर जीएसटी और सुविधा शुल्क अतिरिक्त देय होगा। उपलब्ध आधिकारिक व सार्वजनिक यात्रा स्रोतों के अनुसार राउंड-ट्रिप किराया क्रमशः लगभग ₹12444, ₹8842 और ₹8839 तक बैठता है।

टिकट बुकिंग केवल IRCTC के अधिकृत हेलीयात्रा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। यूकेडा ने श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइटों और एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, समयबद्ध संचालन और सेवा गुणवत्ता के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। यह व्यवस्था बुजुर्गों, दिव्यांगों और कम समय वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से राहतकारी मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button