crimeDehradun

पुलिस को छका रहा था ब्रिगेडियर हत्याकांड का 10वां आरोपी, राजपुर से दबोचा गया

एसएसपी के अनुसार हत्या में ही चलेगा मुकदमा, अभियोजन पक्ष करेगा मजबूत पैरवी

Rajkumar Dhiman, Dehradun: देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे 10वें आरोपी वैभव को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह घटना के बाद से ही निरंतर फरार चल रहा था और पुलिस को छकाने की भरसक कोशिश में लगा था। हालांकि, उसे राजपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया। इससे पहले पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर ही 04 और उसके बाद 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, शनिवार को दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद पकड़ा था।

पहले 4 और फिर 03 आरोपी किए गए थे गिरफ्तार
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही चार आरोपियों रोहित कुमार, मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर, संदीप कुमार और आदित्य चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने 03 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें आदेश गिरी (50 वर्ष), निवासी शिवपुरी गड़ीपुता, शामली (UP), समीर चौधरी (21 वर्ष), निवासी गदर जुड्डा, मंगलौर (हरिद्वार) और मोहित अरोड़ा (28 वर्ष), निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली शामिल हैं।

एनकाउंटर में गिरफ्तार 02 आरोपियों का विवरण
-मोहम्मद कावीश हुसैन त्यागी, पुत्र तोसीम, निवासी अंबा बिहार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर (उम्र 22 वर्ष)
-शांतनु त्यागी, पुत्र विनय त्यागी, निवासी माढकी, थाना बेहट, सहारनपुर (उम्र 21 वर्ष)

गिरफ्तार 10वें आरोपी का विवरण
वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा

क्या था पूरा मामला?
30 मार्च 2026 की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव में फायरिंग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मालसी की ओर से आ रही दो कारों, स्कार्पियो-एन और दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर में सवार लोगों के बीच पीछा करने के दौरान गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले 74 वर्षीय मुकेश कुमार जोशी रिटायर्ड ब्रिगेडियर (निवासी तुला अपार्टमेंट, जोहड़ी गांव) को गोली लग गई। उन्हें तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बार में शुरू हुआ था विवाद
जांच में सामने आया कि फॉर्च्यूनर सवार लोग कुठालगेट स्थित ZEN-Z बार में काम करते थे। 29 मार्च की रात बार में आए स्कार्पियो सवार युवकों शांतनु त्यागी, आदित्य चौधरी, कविश त्यागी और उनके साथियों के साथ बिल को लेकर विवाद हुआ था। अगली सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली राह चलते मुकेश जोशी को लग गई, जिससे उनकी जान चली गई।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज, हत्या में चलेगा केस 
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के अनुसार पूरे मामले में हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के अनुसार ही कोर्ट के समक्ष भी पैरवी की जाएगी। अभियोजन इस मामले में मजबूती के साथ पुलिस की जांच और कार्रवाई को प्रस्तुत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button