crimeUttarakhand

वीडियो: पार्षद धामी की हत्या करने वाला शूटर एसटीएफ ने दबोचा, 25 हजार का इनामी है बदमाश

04 लाख की सुपारी देकर राजनीतिक रंजिश में करवाई गई थी हत्या

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड में चर्चित पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी शूटर रिंकू शर्मा उर्फ पंडित को आखिरकार STF ने दबोच लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई इस सटीक कार्रवाई ने पुलिस की रणनीति और सतर्कता को फिर साबित कर दिया है।

अंतरराज्यीय शूटर का अंततः हुआ खेल खत्म
मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला 32 वर्षीय रिंकू शर्मा उर्फ पंडित एक पेशेवर शूटर है, जो वारदात के बाद से लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन STF की महीनों की निगरानी और पुख्ता खुफिया इनपुट के आगे उसकी एक न चली।

दिनदहाड़े हुई थी सनसनीखेज हत्या
12 अक्टूबर 2020 की सुबह रुद्रपुर के भदईपुरा वार्ड नंबर 13 में भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश सिंह धामी की उनके घर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।
आई-10 कार में आए हमलावरों ने पहले उन्हें बातचीत में उलझाया, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। सिर, गले और सीने में लगी गोलियों से लहूलुहान धामी ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर उनकी हत्या कर दी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

राजनीतिक रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या राजनीतिक वर्चस्व और रंजिश का परिणाम थी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के शूटरों को करीब ₹4 लाख की सुपारी दी गई थी। मामले में 7 आरोपी चिन्हित हुए थे, जिनमें से 6 पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। रिंकू शर्मा आखिरी फरार आरोपी था।

STF की सटीक रणनीति, तड़के घेराबंदी
एसएसपी STF अजय सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। आज तड़के सूचना मिलते ही STF और कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अपराधों की है लंबी फेहरिस्त
गिरफ्तार शूटर रिंकू शर्मा पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी STF अजय सिंह ने कहा कि यह मामला राज्य के जघन्य अपराधों में शामिल था और आरोपी लंबे समय से फरार था। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत STF लगातार ऐसे इनामी और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: रिंकू शर्मा उर्फ पंडित
पिता: मुकेश शर्मा
निवासी: जग्गा का पुरा, थाना डिमनी
जिला: मुरैना (मध्य प्रदेश)
उम्र: 32 वर्ष

कार्रवाई करने वाली STF टीम
1. निरीक्षक – एम.पी. सिंह
2. उपनिरीक्षक – प्रकाश भगत
3. हे0का0 – गोविन्द बिष्ट
4. का0 – गुरवंत सिंह
5. का0 – मोहित वर्मा
6. हे0का0 – सुरेन्द्र कनवाल
7. हे0का0 – दुर्गा सिंह पापड़ा

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक – मनोज रतूड़ी
2. उपनिरीक्षक – चन्दन सिंह बिष्ट
3. कांस्टेबल – अमित कुमार (84)
4. कांस्टेबल – रघुनाथ सिंह (360)
5.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button