वीडियो: उदघाटन से पहले एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर, एक के बाद एक 05 कारें आपस मे टकराईं
देहरादून से जुड़ी एलिवेटेड रोड पर हुआ भीषण हादसा, रफ्तार पर लगाना होगा अंकुश

Rajkumar Dhiman, Dehradun: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर फर्राटे की हसरत में वाहन चालक गति-सीमा के नियमों का मखौल भी उड़ा रहे हैं। खासकर कुछ हिस्सों में घुमावदार 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड पर भी स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख रहे। जिसकी प्रणीति यह हुई कि पीएम मोदी के दौरे से पहले ही एलिवेटेड रोड पर रविवार को भीषण हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार एलिवेटेड रोड पर एक वाहन चालक गलती से एक के बाद एक 05 कारें आपस मे टकरा गईं। एक कार तो डिवाइडर के ऊपर तक चढ़ी हुई नजर आई।
एक्सप्रेसवे के उदघाटन से महज दो दिन पहले इस तरह का हादसा चिंता बढ़ाने वाला है। क्योंकि, यदि रफ्तार और रोमांच के साथ खेलने वालों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय मे ऐसे हादसे बढ़ सकते हैं।
हादसा एलिवेटेड रोड पर सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ के क्षेत्र में हुआ है। जिसमें कुछ घायल भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



