crimeUttarakhand

श्रीनगर में रिटायर फौजी ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

दंपती के बीच मे चल रहा था तनाव, धारदार हथियार से किया हमला

Round The Watch News: श्रीनगर क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई, जहां एक रिटायर्ड सैनिक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच काफी समय से तनाव चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र झगड़े में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में आकर पति ने नियंत्रण खो दिया और पत्नी पर लगातार कई वार कर दिए, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल महिला को संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, विवाद की वजह आपसी अविश्वास और शक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, इस मामले से जुड़ी तस्वीरें बेहद संवेदनशील बताई जा रही हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button