crimeUttarakhand

दलित युवती से ब्राह्मण युवक ने बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो छोड़ दिया

पुलिस के हिरासत पर लेने के बाद तैयार हुआ युवक, परिवार वाले अंतरजातीय विवाह के खिलाफ

Round The Watch News (UK): नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रेम संबंध, शादी के वादे और फिर कथित धोखे का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्राह्मण समाज से जुड़े एक युवक ने दलित युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती 02 माह की गर्भवती हुई और उसने विवाह की बात की, तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद युवक शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन उसके परिजनों ने अंतरजातीय विवाह का विरोध करते हुए कोतवाली में हंगामा कर दिया।

लंबे समय से था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी युवक अपने परिवार के साथ हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहता है और निजी बस में कंडक्टर का काम करता है। पड़ोस में रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ उसका काफी समय से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भवती होने के बाद बदला रवैया
युवती के अनुसार, संबंधों के दौरान वह करीब दो माह की गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात युवक को बताई और शादी करने के लिए कहा, तो उसने अपना वादा तोड़ दिया। इतना ही नहीं, युवक ने युवती के चरित्र पर सवाल उठाते हुए उस पर अन्य युवकों से संबंध होने जैसे आरोप लगाए और शादी करने से साफ इनकार कर उससे दूरी बना ली।

पुलिस के पास पहुंची युवती, आरोपी हिरासत में
प्रेमी के इनकार से आहत युवती सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंची और पूरी घटना पुलिस को बताई। युवती के गर्भवती होने और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

हिरासत के बाद शादी को हुआ तैयार, परिवार ने किया विरोध
पुलिस कार्रवाई के बाद युवक का रुख बदल गया और उसने युवती से शादी करने की सहमति जता दी। हालांकि, जब उसके परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे भी कोतवाली पहुंच गए। युवती के अनुसूचित जाति (दलित) और युवक के ब्राह्मण समाज से होने का हवाला देते हुए परिजनों ने इस विवाह का विरोध किया। इस दौरान कोतवाली परिसर में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा।

युवती अब भी शादी पर अड़ी
हंगामे और विरोध के बावजूद युवती अपने प्रेमी से ही विवाह करने की बात पर कायम है। मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति से विवाह करना चाहते हैं तो पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है। वहीं, यदि युवती लिखित तहरीर देती है तो आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button