बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर लापता, क्रैश की आशंका
ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ के बीच हेलीकॉप्टर लापता होने की सूचना, पुलिस जुटी जानकारी में

Rajkumar Dhiman, Dehradun: उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ और बदरीनाथ के बीच एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना सामने आई है। जिससे इसके क्रैश होने की आशंका बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जानकारी जुटाने में लगी हैं।
डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था। जिसमें पायलट समेत 06 यात्री सवार बताए गए। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की संख्या, उसकी उड़ान के उद्देश्य और घटना की परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस तरह की जानकारी भी सामने आई है कि जेपी डैम साइट के ऊपर लोगों ने सफेद रंग की वस्तु में आग लगती देखी। लिहाजा, एसडीआरएफ के जवान वहां के लिए रवाना हो गए हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जाएगा। ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें।



