crimeDehradunpolice

वीडियो: दून में छापे पर कैसा सवाल, रेव पार्टी की सूचना पर क्यों मचा बवाल

राजपुर रोड पर एक नेता के घर/होम स्टे पर रेव पार्टी की सूचना पर पुलिस/एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का छापा, पुलिस एक्ट में किए गए चालान

Round The Watch News (Crime Desk): राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास एक नेता के घर/होम स्टे पर रेव पार्टी की सूचना और उस पर पुलिस की सूचना पर अब तक क्यों बवाल मचा हुआ है। जबकि पुलिस देर रात पार्टी करने वालों को हिरासत में ले चुकी है। उनका मेडकल कराने के बाद पुलिस एक्ट में चालान कर चुकी है। चूंकि सूचना रेव पार्टी की थी तो सभी का मेडिकल भी कराया गया, हालांकि, मादक पदार्थ की पुष्टि नहीं की जा सकी।

 

दरअसल, यह बवाल इसलिए भी है। क्योंकि, घटना रविवार सात सितबंर की रात की है। जिस पर सोमवार दिन तक भी कोई तस्वीर साफ नहीं की जा सकी। जब यह बात उठने लगी कि रेव पार्टी का मामला रफा दफा कर दिया गया है। तब पुलिस को आगे आना पड़ा और सोमवार शाम को प्रेस बयान जारी कर अफवाहों पर स्थिति स्पष्ट की गई।

जिसमें पुलिस ने साफ किया कि रेव पार्टी या मादक पदार्थों के सेवन की आशंका पर होम स्टे से 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। जिनका मेडिकल कराया गया। हालांकि, किसी में भी मादक पदार्थ से सेवन की पुष्टि नहीं की गई। इतना जरूर है कि बिना अनुमति देर रात पार्टी करने पर सभी का चालान किया गया।

 

जब तक पुलिस ने स्थिति साफ नहीं की थी, तब तक यही सूचनाएं प्रसारित की जा रही थी कि पार्टी किसी नेता/व्यापारी नेता के यहां आयोजित की गई थी। ड्रग्स का सेवन भी किया जा रहा था। लिहाजा, तभी सीओ सिटी के नेतृत्व में एएनटीएफ भी मौके पर पहुंची थी। जब इस कार्रवाई को लेकर कई घंटे तक भी तस्वीर साफ नहीं की गई तो तरह-तरह के सवाल उठाए जाने लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button