राजनीति

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतम और हरक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस हाई कमान ने देहरादून महानगर में दोबारा गोगी पर जताया भरोसा


Rajkumar Dhiman, Dehradun: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके अलावा जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी गई है। डॉ जसविंदर सिंह होगी को देहरादून महानगर के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा दी गई है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रीतम सिंह को प्रचार समिति (Campaign Committee) का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति (Election Management Committee) का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

संगठन में यह भी निर्णय लिया गया है कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य (Special Invitee) के रूप में शामिल किया जाएगा। पार्टी ने करन माहरा के कार्यकाल और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की है।

इन नियुक्तियों के साथ उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अपनी संगठनात्मक तैयारी को और मजबूत करने के संकेत दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button