crimeUttarakhand

उत्तराखंड में ज्वेलर ही गहने और नकदी समेटकर फरार, सेफ कीपिंग के नाम पर इकट्ठा करता रहा माल

हल्द्वानी के लामाचौड़ की महिलाओं ने लगाई न्याय की गुहार, एसएसपी से शिकायत

Divij Bahuguna, Uttarakhand: शहर के लामाचौड़ क्षेत्र में ज्वेलरी बनाने के नाम पर ग्राहकों से सोना और नकदी लेने के बाद एक ज्वेलर के फरार होने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने बताया कि आरोपी करीब 228.3 ग्राम सोना और लाखों रुपये लेकर अचानक दुकान बंद कर गायब हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ज्वेलर की पत्नी ने इसके लापता होने की रिपोर्ट पहले ही मुखानी थाना क्षेत्र में दर्ज करा दी थी, लेकिन पीड़ितों का कहना है कि उनके मूल्यवान गहने और रकम भी उसी के पास थी, जिसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही।

एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
मंगलवार को क्षेत्र की छह से अधिक महिलाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल से मिलीं और मां भगवती ज्वैलर्स के संचालक के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी। उनका आरोप है कि सोमवार को जब वे शिकायत देने मुखानी थाने पहुंचीं, तो उनकी बात तक नहीं सुनी गई।

पीड़ितों ने बताया कि दुकान का संचालन नरेंद्र सिंह रावत और उसकी पत्नी पूजा रावत, निवासी ग्राम मोड़ी (ताड़ीखेत, अल्मोड़ा), कर रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार नरेंद्र रावत कई सालों से यहीं रहकर नए गहने बनाने, पुराने जेवर मरम्मत करने और ‘सेफ कीपिंग’ के नाम पर सोना व नगदी एकत्र करता रहा है। फिर 6 फरवरी को उसने अचानक दुकान बंद कर मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।

इन लोगों ने दी शिकायत—कितना सोना और पैसा गया
पीड़ितों का कहना है कि ज्वेलर पर उनके लाखों रुपये और कीमती आभूषणों की जिम्मेदारी थी। शिकायतकर्ताओं ने एसएसपी को दिए
पत्र में कहा:
पूरन सिंह बोहरा – 40.550 ग्राम सोने के आभूषण और 100 ग्राम का सोने का सिक्का
बसंती देवी – 21.280 ग्राम सोना, ₹50,000 नकद, ₹50,000 ऑनलाइन
पुष्पा कन्याल – 20 ग्राम सोना और ₹1.85 लाख नकद
हेमलता दानू – 26.4 ग्राम सोना, ₹27,000 नकद और ₹48,000 ऑनलाइन
निर्मला निगलटिया – 20 ग्राम सोना, जिसे ज्वेलरी बनवाने के लिए दिया गया था
पीड़ितों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज की जाए और जल्द से जल्द गहने व नकदी वापस दिलाई जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button