countryUttarakhandस्पोर्ट्स

वीडियो: क्या ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान युवती की गर्दन टूटने से मौत हुई? पौड़ी और टिहरी पुलिस ने क्या कहा?

अब तक के फैक्ट चेक में नहीं हुई पुष्टि, वीडियो को कोई ऋषिकेश तो कोई माउंट आबू का बता रहा

Rajkumar Dhiman, Dehradun: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बंजी जंपिंग के दौरान एक युवती की गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हो गई। वीडियो को अलग-अलग जगहों, कभी ऋषिकेश तो कभी माउंट आबू से जोड़कर साझा किया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिख रहा है?
वीडियो में युवती एक युवती इलास्टिक कॉर्ड से बंधी नजर आती है। इसके फ्री होने पर वह ऊपर की ओर उछलती (बाउंस) दिखाई देती है। यह पैटर्न बंजी जंपिंग या जायंट स्विंग का का नजर आता

वायरल दावा कितना सही
सोशल मीडिया पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि
जंप के दौरान गर्दन की हड्डी टूट गई और युवती की हवा में ही मौत हो गई। लेकिन, इन दावों के समर्थन में कोई आधिकारिक दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट या पुलिस बयान संलग्न नहीं किया गया है।

अब तक की तथ्यात्मक स्थिति
इस मामले में टिहरी और पौड़ी जिला प्रशासन/पुलिस की ओर से (वायरल दावे के संदर्भ में) कोई आधिकारिक पुष्टि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। दोनों जिले की मशीनरी ने ऐसी किसी भी घटना से इन्कार किया है। इसके अलावा वीडियो को अलग-अलग राज्यों के नाम से शेयर किया जा रहा है, जिससे इसकी लोकेशन पर भी भ्रम है।
कई बार पुराने या अन्य स्थानों के वीडियो को नए दावे के साथ वायरल किया जाता है।

बंजी जंपिंग में सुरक्षा मानक, फिर कौन कर रहा सवाल?
इस तरह की एक्टिविटी में प्रमाणित और लाइसेंस प्राप्त साइट्स पर सामान्यत डबल सेफ्टी हार्नेस, वजन के अनुसार इलास्टिक कॉर्ड, प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी और जंप से पहले मेडिकल व सुरक्षा ब्रीफिंग का पालन किया जाता है।

निष्कर्ष यह कि पुष्टि बिना किसी भी जगह के नाम के साथ शेयर करना गलत
फिलहाल वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा “गर्दन टूटने से मौत” का दावा आधिकारिक पुष्टि के बिना सत्यापित नहीं है। जब तक पुलिस/प्रशासन या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट जानकारी सामने न आए, ऐसे दावों को साझा करने से बचना चाहिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button