crimeUttarakhand

रुद्रप्रयाग में महिला टूरिस्ट का शव होटल में मिला, पति और उसका दोस्त फरार

दो दिन में तीन महिलाओं की मौत के मामले आए सामने, अब हरियाणा की टूरिस्त की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग और इससे सटे चमोली को जाने किसकी नजर लग गई। पहले एक व्यक्ति ने चमोली में पत्नी और बेटे को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, उसके बाद खुद फंदे से झूल गया। बाद में खबर आई कि रुद्रप्रयाग में एक घर से मां-बेटे का सड़ा-गला शव मिला, जबकि पति फरार था। अब हरियाणा की एक महिला टूरिस्ट का शव रुद्रप्रयाग के एक होटल के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव शहर के एक होटल के कमरे के अंदर मिला।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और इसे हत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है। मृतका की पहचान काजल (31) के रूप में हुई है, जो Kaithal, Haryana की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार वह शुक्रवार (6 मार्च) को अपने पति और एक अन्य युवक के साथ घूमने के लिए रुद्रप्रयाग आई थी। तीनों शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम तक कमरे में कोई हलचल नहीं होने और दरवाजा अंदर से बंद रहने पर होटल मालिक को शक हुआ। उसने खिड़की से झांककर देखा तो महिला कमरे के अंदर बेसुध हालत में पड़ी दिखाई दी। इसके बाद तुरंत Uttarakhand Police को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही Rudraprayag Kotwali पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद दोनों साथी लापता
होटल के रिकॉर्ड के अनुसार महिला के साथ दो पुरुष आए थे, जिनमें से एक उसका पति बताया जा रहा है। घटना के बाद से दोनों ही होटल से फरार हैं। पुलिस का मानना है कि दोनों की फरारी इस मामले को और अधिक संदिग्ध बना रही है।

कोतवाली निरीक्षक Suresh Chandra Baluni ने बताया कि पुलिस मामले की जांच हत्या के एंगल से भी कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में सघन चेकिंग और नाकाबंदी की गई है।

वहीं, मृतका के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। काजल के माता-पिता फिलहाल Ambala में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button