crimeUttarakhand

पश्चिमी यूपी के कुख्यात के इशारे पर गढ़वाल से मंगा रहे नशे की खेप, पौड़ी पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 03 किए गिरफ्तार

चमोली निवासी एक व्यक्ति को मोहरा बनाकर चल रहा था नशे का कारोबार

Rajkumar Dhiman, Dehradun: “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करों पर करारा वार करते हुए गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पहले पकड़ी गई 89.81 किलो गांजा खेप के तार अब मुख्य सरगना तक पहुंच गए हैं। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
12 मार्च 2026 को कोतवाली लैंसडाउन पुलिस और CIU टीम ने सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध वाहनों से 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इस कार्रवाई में पहले ही यशवंत सिंह और लव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी सीज किए गए थे।

जांच में खुला बड़ा नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह पूरी खेप मुरादाबाद निवासी महिपाल सिंह के इशारे पर लाई जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई और पूरे सप्लाई चेन का पर्दाफाश कर दिया।

अब पकड़े गए ये 3 बड़े आरोपी
पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना समेत तीन और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनमें महिपाल सिंह (21 वर्ष) पुत्र कृपाल सिंह, निवासी रतुपुरा, मुरादाबाद (गिरोह का मास्टरमाइंड) बिट्टू सैनी (26 वर्ष) पुत्र रामकिशोर सैनी, निवासी रतुपुरा, मुरादाबाद (तस्करी के लिए अपनी कार उपलब्ध कराई) और राजेंद्र सिंह (49 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी सुतोल नन्दानगर, चमोली (पैसों के बदले गांजा सप्लाई किया) शामिल हैं। खास बात यह भी कि राजेंद्र सिंह के खिलाफ पहले भी थाना श्यामपुर, हरिद्वार में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज है।

कानूनी धाराएं और कार्रवाई
इस पूरे मामले में कोतवाली लैंसडाउन में धारा 8/20/27(a)/29/60 NDPS Act व 111 BNS (संगठित अपराध) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई?
यह पूरी कार्रवाई एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में की गई। ऑपरेशन की निगरानी एएसपी कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने की।

मौके पर कार्रवाई करने वाली टीम
निरीक्षक रमेश तनवर (प्रभारी लैंसडाउन)
उ0नि0 रंजीत तोमर
उ0नि0 संजय रावत
हे0कानि0 संदीप चौधरी
हे0कानि0 सतेन्द्र सिंह
कानि0 विवेक कुमार
कानि0 गम्भीर (CIU कोटद्वार)

पुलिस का कड़क संदेश
पौड़ी पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क—सप्लायर, ट्रांसपोर्टर और खरीददार—सभी पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच लगातार जारी है। पुलिस की सटीक रणनीति और लगातार निगरानी से एक बड़े नशा नेटवर्क की कमर तोड़ दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button