कोटद्वार में डीजे बजाकर उत्पात मचाने वाले फरार आकिब गिरफ्तार, सरकारी संपत्ति को भी पहुंचाया नुकसान
कोटद्वार में सड़क पर डीजे का उत्पात पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया सबक

Round The Watch News: कोटद्वार में देर रात सड़क पर हुड़दंग मचाना और पुलिस टीम से भिड़ना दो युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी को भी कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
दरअसल, 21 मार्च 2026 की रात पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आमपड़ाव क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर डीजे लगाकर तेज शोर-शराबा कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया।
लेकिन बात संभलने के बजाय बिगड़ गई। आरोप है कि मोहम्मद शाहिद और उसका भाई मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू पुलिस से उलझ पड़े। दोनों ने न सिर्फ अभद्रता की बल्कि आक्रामक होकर पुलिस टीम पर हमला भी कर दिया। इस दौरान सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मोहम्मद शाहिद को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसका भाई आकिब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
मामले में कोतवाली कोटद्वार में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देती रही। आखिरकार पुलिस ने मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू को भी पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस का साफ संदेश है कि कानून हाथ में लेने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
अभियुक्त का विवरण:
मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू पुत्र मोहम्मद कलवा, निवासी आमपड़ाव, कोटद्वार (पौड़ी)
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उप निरीक्षक विनोद चपराना, कांस्टेबल कुलदीप, हेड कांस्टेबल करण यादव



