crimeDehradunतीर्थाटनसामाजिक

वीडियो: दिल्ली का पर्यटक गंगा तट पर गटक रहा था बीयर, स्थानीय युवकों ने माफी मंगवाई, फिर खदेड़ा

गंगा तट पर खुलेआम बीयर गटक रहे पर्यटक ने खुद कभी गौरक्षक तो कभी भाजपा कार्यकर्ता बताया

Rajkumar Dhiman, Dehradun: धर्म और आस्था की नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे खुलेआम बीयर पी रहे एक पर्यटक को स्थानीय युवाओं ने ऐसा सबक सिखाया कि उसे माफी मांगकर ही वहां से लौटना पड़ा। मामला लक्ष्मण झूला क्षेत्र का है, जहां गंगा तट की मर्यादा से खिलवाड़ करते युवक को घेर लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पाया गया है कि शायद बचाव के लिए उसने खुद को गौरक्षक बताया और कभी भाजपा सदस्य भी।

खुलेआम बीयर पीने पर गरमाया माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पर्यटक गंगा किनारे बैठकर आराम से बीयर गटक रहा था। आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ी तो माहौल गरमा गया।

“गंगा है यहां”, फिर भी दे रहा था तर्क
स्थानीय युवक अंकित गुप्ता ने जब उसे टोका तो पर्यटक ने अजीब सफाई दी, कहा कि उसे नहीं पता था कि वह गंगा किनारे बैठा है। यह सुनकर युवक भड़क उठे। उन्होंने कहा, सामने बह रही गंगा भी नहीं दिख रही क्या?

माफी मंगवाई, कैन जेब में डलवाया
इसके बाद युवाओं ने पर्यटक को जमकर फटकार लगाई और उससे माफी मंगवाई। इतना ही नहीं, उससे बीयर का खाली कैन भी जेब में रखवाया गया, ताकि गंगा किनारे गंदगी न फैले।

वीडियो वायरल, लोग बोले, ऐसा ही सबक जरूरी
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग स्थानीय युवाओं की कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं और इसे “जरूरी सबक” बता रहे हैं।

नियम और आस्था दोनों की अनदेखी
गौरतलब है कि ऋषिकेश में गंगा तट पर शराब पीना नियमों के खिलाफ है। सामान्य रूप में भी इस तरह सार्वजनिक स्थल पर मादक पदार्थो का सेवन वर्जित है। इसके बावजूद पर्यटकों द्वारा इस तरह की हरकतें बार-बार सामने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button