dm dehradunUttarakhand

ब्रेकिंग: गैस सिलेंडरों का कोटा हुआ डबल, अब कमर्शियल श्रेणी में 20 से जगह 40 प्रतिशत की आपूर्ति

एसओपी में किया गया संशोधन, सर्वाधिक राहत रेस्तरां और ढाबों को मिलेगी

Rajkumar Dhiman, Dehradun: शासन ने एलपीजी की आपूर्ति में कमर्शियल के उपभोगकर्ताओं को बड़ी राहत दी है। शासन ने एसओपी में संशोधन करते हुए सिलेंडरों की आपूर्ति 20 की जगह 40 प्रतिशत कर दी है। पुरानी एसओपी में दैनिक जरूरत के हिसाब से सिर्फ 20 प्रतिशत आपूर्ति का नियम था, जिसे अब डबल कर दिया गया है।

खाद्य सचिव आनंद स्वरूप के आदेश के अनुसार पूर्व में 20 प्रतिशत कोटे के हिसाब से 2650 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही थी। अब इसे बढ़ाकर 5300 कर दिया गया है। इसके अलावा एसओपी में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।

माना जा रहा है कि एसओपी में बढ़ाए गए कोटे से सभी श्रेणी के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को काफी हद तक राहत मिलेगी। वर्तमान सर्वाधिक कोटा रेस्तरां और ढाबों को दिया जा रहा है और फिर होटल और रिसार्ट का स्थान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button