crimeUttarakhand

पौड़ी में हरियाणा के युवकों ने नदी किनारे की शराब पार्टी, 05 को दबोचा गया

दुगड्डा क्षेत्र के जुआ पुल के पास नदी किनारे की घटना, पुलिस ने सिखाया सबक

Round The Watch News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कोटद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हरियाणा के पांच युवकों को पकड़ लिया। सभी युवक नदी किनारे शराब पार्टी कर रहे थे और शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली कोटद्वार के अंतर्गत दुगड्डा चौकी क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान जुआ पुल के पास नदी क्षेत्र में कुछ युवक शराब का सेवन करते हुए शोर-शराबा कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी युवकों को सुरक्षित रूप से नदी क्षेत्र से बाहर निकाला।

इसके बाद सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और हुड़दंग करने के आरोप में पांचों युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी और भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने के निर्देश दिए।

पकड़े गए युवकों की पहचान सागर (20) निवासी रसूलपुर, जिला सोनीपत, यमन (23) निवासी सीजरखास महम, जिला रोहतक, करण (22), दीपक (20) और नीरू (21) निवासी भोरा रसूलपुर, थाना गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button