crimeUttarakhand

मुस्लिम युवक के साथ होटल में नाबालिग छात्राएं, स्कूल यूनिफॉर्म में मिली और आईडी भी नहीं की जमा

रामनगर की घटना, 02 युवक पुलिस हिरासत में और होटल को किया गया सील

Round The Watch News: रामनगर के हिम्मतपुर डोटियाल क्षेत्र में स्थित कोजी कैफे होटल एवं होमस्टे से पुलिस ने 02 नाबालिग छात्राओं को बरामद किया है। दोनों छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में थीं और उनके साथ कमरे में दो युवक भी मौजूद पाए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की। होटल में मुस्लिम युवक समेत दो लोग मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन जोशी की सूचना पर की गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया और छात्राओं को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया।

आईडी जांच में लापरवाही, होटल सील
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन ने कमरा देने से पहले पहचान पत्र की जांच नहीं की। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। साथ ही वहां संचालित हुक्का बार को भी बंद कराया गया है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी और डीवीआर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी जुटाई जा सके।

छात्राओं के स्कूल और अभिभावकों पर भी उठे सवाल
सूत्रों के अनुसार, दोनों छात्राएं शहर के एक इंटर कॉलेज की बताई जा रही हैं। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था और छात्रों की उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की जानकारी अभिभावकों तक समय पर पहुंचाई जानी चाहिए।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी ने बताया कि मामला संवेदनशील है और इसमें सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। दोनों युवकों की भूमिका, होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी और अन्य संभावित कड़ियों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button