crimeDehradun

ऋषिकेश में 16 साल की किशोरी से होटल में दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

घर से बदला-फुसलाकर ले जाने के बाद वारदात को अंजाम देने का आरोप

Round The watch News: ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और होटल में दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह नाबालिग के परिजन कोतवाली पहुंचे और लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक व्यक्ति उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, घटनास्थल और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। साथ ही नाबालिग के बयान समेत जांच की अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button