राजनीति

सचिवालय संघ का महासंग्राम आज, किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज

सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

देहरादून: सचिवालय संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। इस चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद पर तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें र्वतमान अध्यक्ष दीपक जोशी चौथी बार और महासचिव विमल जोशी दूसरी जीत की तलाश कर रहे हैं। द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला तीन बार से लगातार अध्यक्ष पद संभाल रहे दीपक जोशी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप पपनै और वर्तमान उपाध्यक्ष सुनील कुमार लखेड़ा के बीच है। वहीं, महासचिव पद पर वर्तमान महासचिव विमल जोशी, पूर्व महासचिव राकेश चंद्र जोशी और कमल कुमार मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र नारायण जोशी व रमेश सिंह बर्त्वाल और संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसीला, रणजीत सिंह और शुभम दावेदार हैं। संप्रेक्षक पद पर अरविंद कुमार और लालमणि जोशी के बीच मुकाबला है। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी व चुनाव अधिकारी मस्तूदास ने बताया कि मतदान 10 बजे से चार बजे तक होगा। साढ़े चार बजे से मतगणना शुरू होगी।

मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित मतदान केंद्र में मोबाइल फोन लाना प्रतिबंधित रहेगा। किसी अपरिहार्य स्थिति में कोई फोन लाता भी है तो वह फोन स्विच आफ रहेगा। सचिवालय परिसर में बैनर, पोस्टर व फ्लैक्स भी पूरी तरह प्रतिबंधित किए गए हैं। कोई भी प्रत्याशी मतदान कक्ष में टेबल नहीं लगाएगा।

हाईटेक हो रहा है प्रचार सचिवालय संघ चुनाव में इस बार हाईटेक प्रचार का सहारा भी लिया जा रहा है। इस कड़ी में मोबाइल संदेश के माध्यम से प्रत्याशी अपने लिए वोट मांग रहे हैं तो वहीं रविवार को सचिवालय कालोनी, यमुना कालोनी व रेसकोर्स कालोनी समेत प्रत्याशियों ने घर-घर जाकर अपने लिए वोट मांगे।

1057 कार्मिक करेंगे मताधिकार का प्रयोग सचिवालय संघ के चुनाव में इस बार कुल मतदाता संख्या 1057 है। यही मतदाता दावेदारों की जीत-हार तय करेंगे। गत वर्ष केवल 700 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इसमें से भी अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष पद पर 12 और महासचिव पद पर सात वोट गलत तरीके से मतदान करने के कारण निरस्त किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button