crimeDehradunpoliceUttarakhand

18 मुकदमे और 25 हजार का इनामी, कोऑपरेटिव सोसाइटी का निदेशक विकास त्रिपाठी गिरफ्तार

रकम दोगुनी करने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग त्रिपाठी को एसटीएफ ने लखनऊ के एक होटल से पकड़ा, दो साल से चल रहा था फरार

Amit Bhatt, Dehradun: भोले-भाले लोगों को रकम दोगुनी करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला शातिर विकास नाथ त्रिपाठी आखिरकार उत्तराखंड की एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ की टीम ने अंतर्राज्यीय ठग त्रिपाठी को गाजीपुर लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपित त्रिपाठी जेकेवी मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव में निवेश का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और फिर रकम हड़प लेता था। यह काम वह संगठित अपराध की भांति सोसाइटी की ब्रांच उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान व बिहार में खोलकर कर रहा था। उत्तराखंड में ही अब तक उसकी ठगी का आंकड़ा दो करोड़ रुपये से अधिक का पहुंच गया है। विकास नाथ पर उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 18 मुक़दमे दर्ज हैं और वह दो साल से फरार चल रहा था।

एसटीएफ की गिरफ्त में अंतर्राज्यीय ठग विकास नाथ त्रिपाठी, निवेश के नाम पर रकम दुगुनी करने का लालच देकर ठगे करोड़ों।

शातिर व इनामी अपराधियों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखंड एसटीएफ ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल खतरनाक शातिर व इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अब तक 51 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी करा चुके हैं। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल के मुताबिक सीओ एसटीएफ सुमित पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर से एफआईआर नं0 329/2021 धारा 420,409,467,468, 120बी भा.द.वि. व 3 UPID Act तथा थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल एफआईआर नं0 213/2022 धारा 420,406,120बी भा.द.वि. व 3 UPID Act में वांछित 25000 रु. के इनामी अपराधी विकास नाथ त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) को दबोचने के लिए फूलप्रूफ प्लानिंग कर ली थी। जिसके चलते आरोपित को गाजीपुर,लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी अग्रवाल के मुताबिक सोसाइटी की खटीमा तथा हल्द्वानी में भी ब्रांच थी, जिसमें खटीमा में लोगों का करीब एक करोड़ 25 लाख तथा हल्द्वानी में करीब 90 लाख रुपये का गबन अभियुक्तगणों द्वारा किया गया था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी उपरोक्त सोसाइटी में डायरेक्टर के पद पर था। अभियुक्त विकास नाथ त्रिपाठी थाना खटीमा जनपद उधमसिंहनगर व थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल में मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, विकास नाथ फरार चल रहा था और इसी कारण उस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा 25 अगस्त 2023 को 25000 रुपये का इनाम घोषित किया था। करीब 2 वर्ष के बाद कल शाम को उसे गिरफ्तार कर थाना खटीमा में टीम में दाखिल किया गया है। इसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी एसटीएफ की टीमें कार्य कर रही हैं और शीघ्र ही आगे अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

आयुष अग्रवाल, एसएसपी, एसटीएफ (उत्तराखंड)।

अफसरों से लेकर अशिक्षित और बेरोजगारों सभी को लूटा
एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सोसाइटी का निदेशक त्रिपाठी अपने साथियों के साथ मिलकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों, अशिक्षित लोगों, बेरोजगारों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देता था। इसके बाद रकम हड़प ली जाती थी। निवेश के नाम पर सोसाइटी में खाता खुलवाया जाता और रकम जमा कराई जाती। बाद में बैंक खातों के जरिये जमा रकम को सोसाइटी के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता था। वहां से रकम का गबन हो जाता था। अभी तक की जांच-पड़ताल से 02 करोड़ से ज्यादा का गबन सामने आया है। वहीं, अन्य राज्यों की शाखाओं का गबन मिलाकर घोटाला बेहद बड़ा हो सकता है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विकास नाथ त्रिपाठी पुत्र श्री भरत त्रिपाठी निवासी ग्राम बोझिया पोस्ट लोहियानगर थाना मोतीपुर जनपद बहराइच(उत्तर प्रदेश) वर्तमान पता- 20 A मानस विहार, विंध्यवासिनी होटल के निकट कूर्मांचल नगर लखनऊ (उत्तर प्रदेश) उम्र 38 वर्ष।

विकास नाथ त्रिपाठी का अपराधिक इतिहास
(1) FIR 329/21 धारा 420,409,467,468 भा0द0वि0 व 03 यू0पी0आई0डी0 एक्ट कोतवाली खटीमा जनपद-ऊधम सिंह नगर
(2) FIR 213/22 धारा 420 भा0द0वि0 थाना हल्द्वानी जनपद-नैनीताल
(3) FIR NO. 187/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
(4) FIR NO. 220/2021 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना शोहरतगढ,सिद्दार्थ नगर(उत्तर प्रदेश)
(5) FIR NO. 222/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
(6) FIR NO. 223/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
(7) FIR NO. 232/2022 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,बरेली(उत्तर प्रदेश)
(8) FIR NO. 339/2020 धारा 420,406 भा0द0वि0 थाना छावनी,बस्ती(उत्तर प्रदेश)
(9) FIR NO. 405/2021 धारा 420,406,506 भा0द0वि0 कोतवाली नगर,एटा(उत्तर प्रदेश)
(10) FIR NO. 415/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना-किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(11) FIR NO. 416/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(12) FIR NO. 417/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(13) FIR NO. 418/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(14) FIR NO. 420/2022 धारा 419,420,406,467,468,471 भा0द0वि0 थाना किला,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(15) FIR NO. 494/2022 धारा 420,406,352,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली,जनपद-बरेली(उत्तर प्रदेश)
(16) FIR NO. 505/2021 धारा 420,406भा0द0वि0 थाना गजरौला,जनपद-अमरोहा(उत्तर प्रदेश)
(17) FIR NO. 682/2022 धारा 420,406,504,506 भा0द0वि0 थाना कोतवाली नगर,जनपद-एटा(उत्तर प्रदेश)
(18) FIR NO. 849/2019 धारा 420,406,467,468,471,323,504,506,120’B’ भा0द0वि0 थाना थाना-हरिपर्वत,नगर(कमिश्नरेट आगरा)

गिरफ्तार करने वाली टीम (एसटीएफ कुमाऊं यूनिट)
1. उ0नि0 चेतन रावत
2. उ0नि0 नवीन जोशी
3.अ0उ0नि0 प्रकाश भगत
4. हे0का0 रियाज अख्तर
5. हे0का0 सुरेंद्र कनवाल
6. का0 मोहित वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button