DehradunUttarakhand
सेंट्रल जीएसटी में पदोन्नति को तरस रहे निरीक्षक, अधीक्षकों के 400 पद खाली
केंद्रीय निरीक्षक संगठन मेरठ जोन ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर पदोन्नति की मांग की

Amit Bhatt, Dehradun: सेंट्रल जीएसटी (सीजीएसटी) विभाग में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में तैनात निरीक्षक पदोन्नति को तरस रहे हैं। 15 वर्ष से अधिक समय से निरीक्षकों को अधीक्षक पद पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। अब केंद्रीय निरीक्षक संगठन मेरठ जोनल यूनिट ने असंतोष व्यक्त करते हुए मुख्य आयुक्त मेरठ और प्रधान मुख्य आयुक्त लखनऊ समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है। साथ ही संगठन ने 08 जनवरी से चरणवार आंदोलन की रणनीति भी तैयार की है।

400 से अधिक पद हैं रिक्त, फिर भी पदोन्नति नहीं
केंद्रीय निरीक्षक संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक इस समय विभाग में 400 से 500 पद अधीक्षक के रिक्त हैं। लिहाजा, रिक्त पदों पर पदोन्नति देने में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ही पदोन्नति को लेकर पात्र कार्मिकों की उपेक्षा की जा रही है, जबकि अन्य राज्यों में छह साल के अंतराल में पदोन्नति दी जा रही है।