DehradunUttarakhand

चतुर्थ वर्गीय महासंघ के अध्यक्ष बने सुंदर लाल और महामंत्री जंबू प्रसाद

यमुना कालोनी स्थित संघ भवन में आयोजित बैठक में अधिवेशन के क्रम में किया गया चुनाव

Amit Bhatt, Dehradun: चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंध उत्तराखंड की कोर कमेटी की बैठक में हरिद्वार (रुड़की) में 11 जुलाई को हुए प्रांतीय अधिवेशन की समीक्षा की गई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सुंदर लाल आर्य, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ललित तिवारी, प्रांतीय महामंत्री पद पर जंबू प्रसाद, प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर लाल सिंह रावत और प्रांतीय लेखा निरीक्षक पद पर महादेव सिंह रावत का चुनाव किया गया।

चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ उत्तराखंड की नव निर्वाचित कार्यकारिणी।

इस अवसर पर बैठक का संचालन करते हुऐ पूर्व प्रदेश महामंत्री बनवारी सिंह रावत ने कहा कर्मचारी हित में संघ के चयनित पदाधिकारियों को तनमन-धन से कार्य करना होगा। उनहोंने चयनित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं व मांगों को सरकार तक पहुंचाकर हल कराने के प्रयास करने होंगे।

इस मौके पर समस्त जिला अध्यक्षा/जिला महामंत्री, सक्रिय पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और महासंघ की एकता पर बल दिया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लाजिम सिद्धीकी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। बैठक में स्वास्थय विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, आयुर्वेदिक एन यूनानी सेवा के प्रदेश अधक्ष नंद किशोर तिवाड़ी, जलागम विभाग के प्रदेश अक्ष महेंद्र सिंह रावत, शिक्षा विभाग के राघवानंद सती, राजस्व विभाग के विनोद कुमार, कृषि विभाग के चंद्रमोहन, प्रेमलाल भट्ट, त्रिलोक सिंह नेगी, आरपी शुक्ला, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button