Dehradunमनोरंजन

होली पर कितने करोड़ की शराब गटक गए दून के लोग? आबकारी विभाग ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा

08 करोड़ रुपये की शराब होली पर पी गए दून में सुरा के शौकीन

Amit Bhatt, Dehradun: होली पर रंग के साथ ही सुरा के शौकीनों पर शराब का सुरूर भी जमकर चढ़ जाता है। लाल-पीले चेहरों, गीले बदन के साथ गला भी जमकर तर किया जाता है। इस होली पर देहरादून में शराब के शौकीन 08 करोड़ रुपये से अधिक की शराब गटक गए। यह आंकड़ा सामान्य दिनों पर शराब की बिक्री से 54.63 प्रतिशत अधिक है। बोतलों की बात की जाए तो अंग्रेजी, देशी और बीयर को मिलाकर 1.77 लाख से अधिक का आंकड़ा होली पर पार कर गया।

देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के अनुसार सामान्य दिनों में देहरादून में करीब 05 करोड़ रुपए की अंग्रेजी, देशी शराब के साथ ही बीयर की बिक्री की जाती है। वहीं, होली के अवसर पर यह आंकड़ा 08 करोड़ रुपए को पार कर गया। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार होली के दिन 14 मार्च को शराब की दुकानें शाम 05 बजे तक बंद रखी गई थी। लिहाजा, शराब के शौकीनों ने होली से एक दिन पहले ही यानी 13 मार्च को अपना कोटा खरीद कर रख लिया था। इसका असर होली से एक दिन पहले शराब की बिक्री के ग्राफ में भी साफ नजर आया।

बीयर के ग्राफ में दिखा सर्वाधिक उछाल
इस होली में मौसम अपेक्षाकृत अधिक गर्म रहा। जिससे शराब के शौकीनों ने जमकर बीयर भी गटकी। आम दिनों में रोजाना बीयर की 25 हजार के करीब बोतलों की बिक्री की जाती है। होली के मद्देनजर नजर यह बिक्री ढाई गुना होकर 70 हजार बोतलों के करीब जा पहुंची।

सामान्य दिनों में दून में शराब की बिक्री
श्रेणी              बोतल     मूल्य
अंग्रेजी शराब   49,462    3,95,69,600
देशी शराब      25,627    87,13,180
बीयर             25,676    51,35,200
कुल              1,00,765  5,34,17,980

होली के लिए की गई शराब की बिक्री
श्रेणी              बोतल       मूल्य
अंग्रेजी शराब   69,527     5,56,21,337
देशी शराब      38,269     1,30,11,430
बीयर              69,873     1,39,74,641
कुल               1,77,729   8,26,07,408

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button